Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

वर्षों से लंबित जनता की मांग को विधायक गोमती साय ने किया पूरा..मेन रोड से शब्दमुण्डा पहुँच मार्ग 2.10 km एवं कोटानपानी से तिलँगा पहुँच मार्ग 6.60 km का किया भूमिपूजन

 पत्थलगांव - पत्थलगांव विधानसभा के दोकड़ा मण्डल के शब्दमुण्डा क्षेत्र में आज एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। बरसों से अधूरी पड़ी जनता की माँग को पूरा करते हुए विधायक श्रीमती गोमती साय ने मेन रोड से शब्दमुण्डा पहुँच मार्ग 2.10 km एवं कोटानपानी से तिलँगा पहुँच मार्ग 6.60 km का भूमिपूजन किया।



इस भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता जी, वरिष्ठ नेता श्री पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर जी, जिला पंचायत सदस्य हीरामती पैंकरा जी, मण्डल अध्यक्ष रवि यादव जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद चौधरी जी, जनपद सदस्यगण, सरपंचगण एवं देवतुल्य जनता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।



विधायक गोमती साय ने इस अवसर पर कहा कि “यह मार्ग क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा बनेगा। इसके निर्माण से लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य व व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी।”


ग्रामीणों ने भूमिपूजन को लेकर खुशी जाहिर की और विधायक गोमती साय का आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि वर्षों से जिस सुविधा का इंतजार था, वह अब पूरा होने जा रहा है।यह भूमिपूजन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक बड़ी पहल के रूप में दर्ज होगा।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement