Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

स्कूली बच्चों द्वारा मुनादी, ग्रामीणों में हाथीयों से सतर्कता : वन विभाग की अनूठी पहल

स्कूली बच्चों द्वारा मुनादी, ग्रामीणों में हाथीयों से सतर्कता : वन विभाग की अनूठी पहल

हाथियों के बढ़ते विचरण और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही जन-धन हानि को देखते हुए वन विभाग ने एक अनूठी पहल की है। अब हाथी प्रभावित गांवों में स्कूली बच्चों के माध्यम से ग्रामीणों को मुनादी कराकर सतर्क किया जा रहा है। साथ ही बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें स्कूल से उनके घरों तक वन विभाग की टीम की देखरेख में सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है। तनेरा, शरमा, सुखरीताल, हरदेवा जैसे हाथी प्रभावित गांवों में इस अभियान की शुरुआत की गई है। यहां स्कूली बच्चों को हाथी से सुरक्षा के जरूरी उपाय समझाए जा रहे हैं और उन्हें ग्रामीणों तक यह संदेश पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जा रही है। बच्चे गांव-गांव मुनादी करते हुए लोगों से कहा रहे हैं कि वे हाथियों के दल के पास न जाएं, खेतों में अकेले न निकलें और रात के समय सतर्क रहें। वर्तमान में क्षेत्र में लगभग 54 हाथियों का बड़ा दल विचरण कर रहा है। यह दल कभी जंगल तो कभी ग्रामीण इलाकों की ओर रुख कर लेता है। ऐसे में वन विभाग ने सतर्कता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। ग्रामीणों को समझाया जा रहा है कि वे बिजली के तार, पटाखे या किसी भी प्रकार से हाथियों को उकसाने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

मुनादी कराते हुए स्कूली बच्चे 👇🏻👇🏻




Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement