Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम नहरपाली में महिला को 20 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा, शराब बनाने के बर्तन भी जप्त

*रायगढ़, 19 सितंबर* । एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम नहरपाली में दबिश देकर एक महिला को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना पर महिला स्टाफ और गवाहों की मौजूदगी में जब छापामार कार्यवाही की गई तो ममता चौहान पति राजू चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी नहरपाली थाना भूपदेवपुर के कब्जे से पांच-पांच लीटर क्षमता वाले चार प्लास्टिक जरीकेन में भरी कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब बनाने के लिए प्रयुक्त तीन एल्युमिनियम गंजी बरामद किए गए।



        पुलिस ने जब्त सामग्री को जप्त कर आरोपी महिला के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59-क के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संजय नाग के साथ प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, सुरेंद्र ठाकुर, आरक्षक कृष्ण कुमार वारेन और महिला आरक्षक गौरी सिदार की सक्रिय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement