Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

सचिन पायलट से मिले युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा।

सचिन पायलट से मिले युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा। 

पाली-तानाखार:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी व टोंक (राजस्थान) विधायक सचिन पायलट अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान पाली-तानाखार विधानसभा पहुंचे। यहाँ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान में शामिल होने पायलट वन विभाग रेस्ट हाउस पाली पहुंचे थे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, सांसद ज्योत्स्ना महंत, विधायक देवेंद्र यादव, जयसिंह अग्रवाल, ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर व मोहित केरकेट्टा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसी अवसर पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल ने सचिन पायलट से मुलाकात कर पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के युवा व बेरोजगारी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के क्षेत्रीय नेता दुलेस्वारी सीदार, प्रशांत मिश्रा, नवीन सिंह, युवा कांग्रेस प्रभारी लक्ष्मीकांत कंवर, जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, यशवंत लाल, अमित भदौरिया, रवि कश्यप, अशोक मिश्रा, अजय सैनी, दीपक जैसवाल, दिनेश महंत, दुर्गेश महंत, सूरज यादव, अनिल श्रीवास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement