Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

सरमा से सुखरीताल PWD रोड का बूरा हाल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा जल्द नहीं हुआ सुधार तो होगा प्रदर्शन

सरमा से सुखरीताल PWD रोड का बूरा हाल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा जल्द नहीं हुआ सुधार तो होगा प्रदर्शन

पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के सरमा ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाली पीडब्ल्यूडी मार्ग जो सुखरीताल को जोड़ती है, इन दिनों बदहाली का शिकार है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क सिर्फ सरमा ही नहीं बल्कि करीब 15 पंचायतों को जोड़ने वाली जीवनरेखा है। बरसात के मौसम में सड़क की दुर्दशा ने हालात और बिगाड़ दिए हैं, जिससे आमजन का आना-जाना बेहद कठिन हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कई बार विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन न तो नई सड़क का निर्माण हुआ और न ही मरम्मत की दिशा में कोई कदम उठाया गया। मामला कलेक्टर तक पहुंचने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सड़क की बिगड़ी हालत को देखते हुए सरमा पंचायत के सरपंच ने पंचायत की मूलभूत राशि से डस्ट डालने का कार्य शुरू करवाया है, ताकि ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिल सके। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन पहले से ही पंचायतों की राशि कम कर चुका है, ऐसे में पीडब्ल्यूडी सड़क पर पंचायत की राशि खर्च करने से अन्य विकास कार्य प्रभावित होंगे। ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही सड़क सुधार का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो वे मजबूरन सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement