Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर पोड़ी उपरोड़ा में हर्षोल्लास के साथ भोजली विसर्जन संपन्न

सरस्वती शिशु मंदिर पोड़ी उपरोड़ा में हर्षोल्लास के साथ भोजली विसर्जन संपन्न

पोड़ी उपरोड़ा :- आज सरस्वती शिशु मंदिर पोड़ी उपरोड़ा में पारंपरिक एवं सांस्कृतिक उत्सव भोजली विसर्जन का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय परिसर में भोजली की स्थापना कर इसे छत्तीसगढ़ी परंपरा और संस्कृति के गौरव के रूप में मनाया गया।

प्रधानाचार्य शिव दास महंत ने बताया कि भोजली पर्व हमारे प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। यह पर्व बच्चों में उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे की भावना को प्रबल करता है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं इस अवसर पर गीत, नृत्य और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, जिससे उनमें अपनी परंपरा के प्रति गर्व की भावना विकसित होती है। भोजली विसर्जन के अवसर पर विद्यालय परिवार, स्थानीय ग्रामीण और अभिभावक भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पारंपरिक ढंग से भोजली को निकट के नदी में विसर्जित किया और अगली वर्ष पुनः उत्सव को और भव्य रूप में मनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement