Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल के नेतृत्व में हुआ मंडल बैठक का आयोजन जनता के बीच देश भक्ति जागृत करना हमारा उद्देश्य - सुनील गुप्ता

 पत्थलगांव - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व जिला नेतृत्व के निर्देश पर "हर घर तिरंगा - घर घर तिरंगा" अभियान की रूपरेखा तैयार करने को लेकर सोमवार को मंडल पत्थलगांव शहर की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रभारी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता व मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल के नेतृत्व में मण्डल स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में शक्ति केंद्र स्तर से लेकर बूथ स्तर तक इस अभियान को सम्पन्न कराने हेतु जिम्मेदारी तय की गई और प्रभारी नियुक्त किये गए।साथ ही तिरंगा यात्रा का आयोजन 13 तारीख शाम 04.00 बजे तय किया गया है जिसमे पत्थलगांव विधायक भी मौजूद रहेंगी।



उक्त बैठक में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि लगभग 03 साल से हम यह आयोजन करते आ रहे है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच के तहत ही यह संभव हो पाया है कि आज हर घर मे तिरंगा लहराता है और हमारे भारत देश की जनता देश भक्ति की ओर बढ़ती नजर आती है।इस आयोजन के माध्यम से हमे देश की जनता के बीच जाकर उनके घर घर तिरंगा लगाकर देश भक्ति जागृत करना है यही हमारा उद्देश्य है साथ ही हमारे प्रेरणा स्वरूप महापुरुषो की प्रतिमा के समीप हमे स्वच्छता अभियान भी चलाना है और देश भक्ति गीतों के साथ और देश भक्ति नारो के साथ हमे भव्य तिरंगा यात्रा का भी आयोजन करना है जिससे क्षेत्र की जनता के बीच देशभक्ति का भाव जागृत हो सके।उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता के बाद यह आजादी का दिवस स्मरणीय रहना चाहिए।


इस बैठक को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल,जिला मंत्री मनीष अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने भी संबोधित किया व कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री सुनील गर्ग ने किया व बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह भाटिया,अनिल मित्तल,प्रदीप गुप्ता,संजय लोहिया,नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय बंसल,रूपसिंह राठिया, अमरजीत बाज,श्यामनारायण गुप्ता,महामंत्री नरेश यादव,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के साथ भाजपा व समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता,नगर पंचायत के पार्षदगण,जनपद के सदस्य,शक्ति के प्रभारी बूथ के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement