रायगढ़, भारतीय जनता मजदुर ट्रेड यूनियन काउंसिल द्वारा रायगढ़ जिला अध्यक्ष का ताज श्री प्रद्युमन सिंह को पहनाया गया था। किंतु संगठन के मनसा अनुरूप उनके द्वारा संचालन में निष्क्रियता बरती गई जिसके कारण 26 जुलाई 2025 को प्रदेश नेतृत्व द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ बिंदुओं पर उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों के अंदर जवाब तलब किया गया। लेकिन प्रद्युमन सिंह द्वारा प्रदेश नेतृत्व के नोटिस के विरुद्ध उन्हें किसी भी प्रकार का जवाब प्रेषित नहीं किया गया। इस
करण प्रदेश नेतृत्व द्वारा यह निर्णय लिया गया की श्री प्रद्युमन सिंह को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के रायगढ़ जिला अध्यक्ष पद से विमुक्त किया जाए। और अंततः आज दिनांक 11 अगस्त 2025 को उन्हें रायगढ़ जिला अध्यक्ष पद से विमुक्त करते हुए पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दी गई है । एवं सर्वसाधारण के लिए यह प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया कि आज से श्री प्रद्युमन सिंह भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी किसी प्रकार के संगठनात्मक कार्य करने के लिए सक्षम नहीं है।



0 Comments