बिहार मे आयोजित राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में पाली-तानाखार के युवा कांग्रेस प्रदेश महा सचिव व विधानसभा अध्यक्ष हुए शामिल
अगले महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार के 26 जिलों में वोटर अधिकार यात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा 17 अगस्त से 01 सितंबर तक चलेगी। इस यात्रा में शामिल होने के लिए युवा कांग्रेस विधानसभा पाली-तानाखार के प्रभारी लक्ष्मीकांत कंवर एवं विधानसभा अध्यक्ष अंकित सिंह पाल भी बिहार पहुँचे।उन्होंने कहा कि आज सिर्फ बिहार नहीं बल्कि पूरे देश में बदलाव की लहर चल रही है। भारतीय जनता पार्टी वोट चोरी के मुद्दे से घबराई हुई है। आगामी चुनाव में निश्चित ही बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।


0 Comments