Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

नगर अध्यक्ष विनयशील ने रायपुर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल को दी जन्मदिन की बधाई संविधान की किताब भेंट कर की शुभकामनाएं, जशपुर के मुद्दों पर आधे घंटे तक हुई विशेष चर्चा

 रायपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से नगर अध्यक्ष विनयशील ने उनके रायपुर स्थित निवास में मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर विनयशील ने उन्हें संविधान की किताब भेंट की।

जन्मदिन की शुभकामना देने पहुंचे नगर अध्यक्ष ने पूर्व सीएम की सक्रियता और मुस्कुराहट की प्रशंसा की, खासकर तब जब उनके बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी का मामला चल रहा है।

तीजा-पोरा कार्यक्रम में भी रहे साथ


बधाई देने के बाद नगर अध्यक्ष विनयशील पूर्व सीएम भूपेश बघेल के साथ रायपुर में आयोजित तीजा-पोरा महोत्सव में भी शामिल हुए। मंच से संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा—

“कुनकुरी के मुख्यमंत्री भले छत्तीसगढ़ के तीज-त्योहार छोड़कर विदेश घूमने निकल गए हों, लेकिन कुनकुरी का बेटा विनय अपनी संस्कृति नहीं भूला है। वह रायपुर आकर तीजा-पोरा में शामिल हुआ है।”

जशपुर की वस्तुस्थिति पर हुई लंबी चर्चा

फ़ोन पर बातचीत में नगर अध्यक्ष विनयशील ने बताया कि उन्होंने पूर्व सीएम को जशपुर जिले की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया।

NH-43 की बदहाल हालत,

हॉस्टल-स्कूल व स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याएं,

और पत्रकारों को मानहानि नोटिस देकर डराने-धमकाने जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसी व्यस्तता के बावजूद भूपेश बघेल ने जशपुर के मुद्दों पर करीब आधे घंटे तक गंभीरतापूर्वक बातचीत की।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement