जशपुर / राजस्व पटवारी संघ जिला जशपुर की पदाधिकारियों की चुनाव के बाद की प्रथम बैठक आज दिनांक 31/05/2025 को पुष्प वाटिका पत्थलगांव मे सम्पन्न हुई। जिसमे जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने मीटिंग की अध्यक्षता की । मीटिंग मे अध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव,
उपाध्यक्ष श्री अश्विन गुप्ता व दिनेश कुमार बघेल, सचिव- श्री श्यामू सिंह, संरक्षक श्री अशोक मांझी व दिलेश्वर नारंगे ,कोषाध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल, मीडिया प्रभारी श्री हेमराज यादव और यशवंत स्वर्णकार, संघटन मंत्री- हितेंद्र पैंकरा, हरीश सिंह, भगवती टंडन
जिला कार्यकारिणी के सदस्य गण तथा पुरे जिले के समस्त तहसील के पटवारीगण उपस्थित हुए। बैठक मे अनावश्यक दबाव तथा विभिन्न प्रकार की समस्याओ के संबंध मे चर्चा किया गया ।

0 Comments