Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

बालाझर पंचायत में अधूरा पड़ा मंच निर्माण कार्य, दो साल बाद भी नहीं हुई पूर्णता, गणेशोत्सव पर पड़ रहा असर

 पत्थलगांव: बालाझर पंचायत में अधूरा पड़ा मंच निर्माण कार्य, दो साल बाद भी नहीं हुई पूर्णता, गणेशोत्सव पर पड़ रहा असर

पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत बालाझर के वार्ड क्रमांक 10 में वर्षों से अधूरा पड़ा छज्जा युक्त मंच निर्माण कार्य लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह मंच निर्माण कार्य विधायक निधि से स्वीकृत होकर शुरू किया गया था 
दो लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह मंच, जिसका भूमि पूजन  विधायक श्री रामपुकार सिंह ठाकुर द्वारा 7 अक्टूबर 2023 को किया गया था, आज तक पूर्ण नहीं हो सका है।
यह मंच हर वर्ष गणेश चतुर्थी के मौके पर होने वाले सामूहिक कार्यक्रमों का मुख्य स्थल हुआ करता था, जिसमें पूरे मोहल्ले के युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी होती थी। अब निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण आयोजन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मुद्दे को कई बार सरपंच और संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि गणेश चतुर्थी के पहले मंच का कार्य पूर्ण कराकर क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन बाधा रहित हो सके।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement