Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

हाथी हमले में मृतक के परिजनों से जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात, संवेदना व्यक्त कर हर संभव मदद का दिया आश्वासन

हाथी हमले में मृतक के परिजनों से जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात, संवेदना व्यक्त कर हर संभव मदद का दिया आश्वासन

चोटिया / बनिया :- ग्राम पंचायत बानिया में हाल ही में हुई दुखद घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने हाथी हमले में जान गंवाने वाले मजदूर तीजराम के परिजनों से मुलाकात की। मृतक को हाथी द्वारा कुचले जाने की इस घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।

जनपद अध्यक्ष माधुरी देवी, सरपंच मानसिंह, एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बनिया के ग्रामीण एवं तीजराम के परिजन भी उपस्थित रहे। डॉ. पवन कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं क्षेत्र में हाथियों के लगातार बढ़ते खतरे को लेकर गंभीर चिंता जताई। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि किस प्रकार क्षेत्रवासी प्रतिदिन हाथियों के डर के साए में जीवन जीने को विवश हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन और शासन से अपील की है कि हाथियों के आतंक से निजात दिलाने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। डॉ. पवन ने आश्वस्त किया कि वे ग्रामीणों की इन समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुँचाकर समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement