Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

थाना प्रभारी युवराज तिवारी के प्रयास से 12 भूविस्थापितों को मिला वैकल्पिक रोजगार, खदान में उत्पन्न गतिरोध समाप्त

थाना प्रभारी युवराज तिवारी के प्रयास से 12 भूविस्थापितों को मिला वैकल्पिक रोजगार, खदान में उत्पन्न गतिरोध समाप्त

कोरबा/कुसमुण्डा।

SECL की कुसमुण्डा परियोजना से प्रभावित 12 भूविस्थापितों को वैकल्पिक रोजगार मिलने से राहत मिली है। यह समाधान थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी की मध्यस्थता से संभव हो सका। खदान परियोजनाओं से प्रभावित लोगों के रोजगार, मुआवजा और पुनर्वास जैसे मुद्दों को लेकर अक्सर प्रबंधन और भूविस्थापितों के बीच टकराव की स्थिति बनती रही है।

29 मई 2025 को भूविस्थापित लम्बोदर श्याम और 11 अन्य लोगों ने अपने पुराने रोजगार प्रकरणों को लेकर खदान क्षेत्र में हड़ताल की थी। हालांकि SECL मुख्यालय द्वारा पूर्व में इन प्रकरणों को निरस्त कर पत्र के माध्यम से सूचित किया जा चुका था। इसके बावजूद भूविस्थापितों ने न्यायालय से निर्णय आने तक वैकल्पिक रोजगार की मांग करते हुए काम रोक दिया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी युवराज तिवारी मौके पर पहुँचे और दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित किया। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी और हड़ताल समाप्त करवाई। इस दौरान कुसमुण्डा परियोजना के महाप्रबंधक सचिन पाटिल द्वारा 10 दिन के भीतर वैकल्पिक रोजगार देने का आश्वासन दिया गया।

थाना प्रभारी तिवारी की सूझबूझ और सक्रियता से खदान का कार्य बाधित नहीं हुआ और क्षेत्र में एक दिन का उत्पादन नुकसान से बच गया। वहीं दूसरी ओर भूविस्थापितों को भी तात्कालिक राहत मिली और उनकी बेरोजगारी की समस्या का समाधान हुआ। स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रीय जनता द्वारा थाना प्रभारी के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की जा रही है।



Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement