Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

आपरेशन बाज के दौरान मुंगेली पुलिस की कार्यवाही 04 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को किया गया गिरफ्तार

मुंगेली// मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर "ऑपरेशन बाज" के दौरान मुंगेली पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 04 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को अवैध गांजा परिवहन करते गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 45 किलोग्राम गांजा, तस्करी में प्रयुक्त कार एवं 05 नग मोबाइल को जप्त किया गया है।


*गिरफ्तार आरोपियों के नाम:*

1. विरेन्द्र कुमार यादव पिता स्व. अनुज यादव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम चौरभटठी थाना पथरिया जिला मुंगेली (छ.ग.)

2. मोनू कुशवाह पिता सरीराम कुशवाह लहार थाना लहार जिला भिण्ड (म.प्र.) हा.मु. जांजगीर कचहरी चौक पास थाना सिटी कोतवाली जांजगीर चांपा (छ.ग.)

3. महेन्द्र क्षत्री पिता विष्णु क्षन्त्री उम्र 60 वर्ष निवासी जोरपारा वार्ड क्र.07 सदर थाना जिला कालीहांडी (उड़ीसा)

4. श्रीराम कुरें पिता स्व. मनोहर कुर्रे उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम कुटराबोड़ वार्ड क्र.10 भाटापारा थाना पामगढ़, जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)

*जप्त संपत्ति:*

- 45 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 4,50,000 (चार लाख पचास हजार) रुपए

- परिवहन में प्रयुक्त डिजायर कार कीमती 6,50,000 (छः लाख पचास हजार) रुपए


- कुल जुमला कीमती 11,00,000 (ग्यारह लाख) रुपए

- 05 नग एंड्राइड मोबाइल फोन


*कार्रवाई की जानकारी:*

- मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा असामाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ की अवैध बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध "ऑपरेशन बाज" अभियान चलायी जाकर समस्त धाना/बौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है।

- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक पथरिया श्री नवनीत पाटिल के कुशल मार्गदर्शन पर सायबर सेल मुंगेली एवं थाना सरगांव की संयुक्त पुलिस टीम ने कार्यवाही की।

- दिनांक 21.05.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग के डिजायर कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरकर बलौदाबाजार की ओर से परिवहन करते मुंगेली, जांजगीर के तरफ जाने वाले हैं।

- सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के मुखबीर के बताये स्थल पर पहुंचकर उक्त डिजायर वाहन को चन्द्रखुरी रेस्ट हाउस के पास मेन रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

*कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी/कर्मचारी:*

- उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर प्रभारी साईबर सेल मुंगेली

- उप निरी. संतोष शर्मा थाना प्रभारी सरगांव

- प्रआर. दयाल गावस्कर, रवि जांगड़े, लोकेश सिंह राजपूत, यशवंत डाहिरे, नरेश यादव, जयप्रकाश दुबे

- आरक्षक भेषज पाण्डेकर, रामकिशोर कश्यप, राकेश बंजारे, महेन्द्र सिंह ठाकुर, हेमसिंह, बसंत कुमार, जितेन्द्र सिंह, रिपीन बनर्जी, भेलेश्वर जायसवाल, रामू निषाद एवं भंवर लाल ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement