NH-130 पर जलभराव और धूल-डस्ट की समस्या का समाधान, SDM कि पहल से NHAI ने शुरू की सफाई, सड़क मरम्मत भी जल्द
कलेक्टर श्री अजित वसंत के निर्देश पर एवं एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री टी. आर. भारद्वाज की पहल से NH-130 (पोड़ी उपरोड़ा के लाल घाट के पास) में लंबे समय से बनी धूल-डस्ट और जलभराव की समस्या का समाधान शुरू हो गया है। NHAI द्वारा सड़क पर जमे कचरे और गाद की सफाई कार्य तेजी से किया जा रहा है।
गौरतलब है कि इस स्थान पर पानी भराव के कारण सड़क एक तालाब जैसी आकृति ले लेती थी, जिससे कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी थीं। सड़क क्षतिग्रस्त होने और जलभराव की समस्या को लेकर "CG BULLETIN 24 न्यूज़ पोर्टल" और "DA न्यूज़ प्लस न्यूज़ चैनल" ने लगातार समाचार प्रसारित किए थे। इन खबरों के बाद एसडीएम श्री भारद्वाज ने तत्परता से NHAI से संपर्क साधा। लंबी प्रक्रिया के बाद अब इस समस्या के समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।
इसी तरह, गुरसिया पुल पर भी सड़क उखड़ गई थी, जिससे आवागमन में दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। अब उस पुल की भी मरम्मत पूरी कर ली गई है। क्षेत्र की जनता ने इस कार्य हेतु एसडीएम श्री भारद्वाज का आभार व्यक्त किया है।
एसडीएम श्री भारद्वाज ने आश्वस्त किया है कि "NH-130 में जहाँ भी समस्याएँ सामने आएंगी, वहाँ शीघ्र अति शीघ्र सुधार कार्य कराए जाएंगे।"

0 Comments