Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पारिवारिक विवाद ने ली जान, छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या

 जशपुर।

जिले के कोल्हनझरिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत कुल्हारबुड़ा गांव में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े में बीच-बचाव करने पहुँचे बड़े भाई की छोटे भाई ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।



मृतक की पहचान अभिमन्यु मिरी के रूप में हुई है, जो कोल्हनझरिया के कुल्हारबुड़ा बस्ती का निवासी था। घटना के समय उसका छोटा भाई वैध कुमार अपनी पत्नी के साथ विवाद कर रहा था। इसी दौरान अभिमन्यु ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जिससे नाराज होकर वैध कुमार ने अपनी पत्नी से झगड़ा छोड़कर अभिमन्यु पर हमला कर दिया। डंडे से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे अभिमन्यु की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी वैध कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


इस घटना से गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement