पहलगाम में आतंकवादियो के द्वारा किये गए नरसंघार के खिलाफ सर्व समाज ने बैठक की सभी ने एक आवाज में बात कहा बहुत गुस्सा है आक्रोश है। इस तरह कैसे कोई निहहथे लोगो को उनका धर्म पूछ कर हत्या कर सकता है। सर्व समाज आक्रोश रैली निकाल कर ज्ञापन देगा केंद्र सरकार के नाम आरपार की लड़ाई कर हर एक आतंकवादी को जहन्नुम पहुचाने की बात कही
गुरुवार को पत्थलगांव के हरियाणा पंचायती धर्मशाला में सर्व समाज की बैठक रखी गई जिसमें सभी लोगो ने एक स्वर में कहा कि कल शुक्रवार को पत्थलगांव सर्व समाज के द्वारा पहलगाम में आतंकवादियो के द्वारा किये गए नरसंघार के खिलाफ एक आक्रोश रैली निकाल कर भारत सरकार से इस रोज रोज के आंतकवाद को हमेश के लिए जड़ से खत्म करने की बात को लेकर ज्ञापन सौपेगा
कल शुक्रवार को शाम 5 बजे हरियाणा धर्मशाला से इंदिरा चौक एवं तीनो मार्गो में रैली निकाल कर पहलगाम में निहहते लोगो का नरसंघार करने का भर्त्सना करते हुए रैली निकालेगा सर्व समाज ने पत्थलगांव वासियों से आह्वान किया है कि आप सभी इस रैली में साथ आकर एकजुटता का परिचय दे और पहलगाम नरसंघार की भर्त्सना करे
जिस तरह पूरा देश आज पहलगाम में निहहथे लोगो को धर्म पूछ कर हत्या की गई है उससे पूरा देश आक्रोशित है। उन्ही बातो को लेकर पत्थलगांव सर्व समाज सड़क में उतरकर अपनी आवाज सरकार तक पहुचायेगा

0 Comments