Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सालिक साय का सम्मान, मोदी सरकार की नीति को बताया ऐतिहासिक

 रायपुर। वक्फ बोर्ड कानून को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय का सम्मान भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम द्वारा किया गया।


कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन के लिए सालिक साय को आमंत्रित किया गया। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व ही श्री सालिक साय का जन्मदिन था और हाल ही में वे जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अपने संबोधन में श्री साय ने सभी का आभार प्रकट किया तथा वक्फ बोर्ड कानून को लेकर मोदी सरकार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कानून छत्तीसगढ़ के अनुसूचित क्षेत्रों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement