अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 20 वाहन-मशीनें जब्त
कोरबा:- जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर लगाम कसने प्रशासनिक स्तर पर सख्ती बरती जा रही है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सीतामणी, पताड़ी, सरगबुंदिया, झींका सहित आसपास के क्षेत्रों में छापामार जांच की। जांच के दौरान टीम ने अभिवहन पास में दर्ज मात्रा से अधिक रेत परिवहन, अवैध भंडारण और अवैध उत्खनन करते हुए कुल 20 वाहन और मशीनें पकड़ी। इनमें 05 ट्रैक्टर, 06 टिप्पर, 04 हाईवा, 01 हाईवा (अवैध भंडारण में), 02 चैन माउंटेन मशीनें (अवैध उत्खनन में), 01 हाईवा और 01 ट्रेलर (गिट्टी के अवैध परिवहन में) शामिल हैं।
सभी वाहन खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत जब्त किए गए हैं और आगे की कार्रवाई तक इन्हें खनिज जांच नाका उरगा में खड़ा किया गया है। कार्रवाई के दौरान रेत माफिया द्वारा खनिज विभाग के अधिकारी से बदसलूकी की गई, लेकिन स्थिति को समय रहते काबू में कर लिया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि जिले में अवैध खनन और रेत माफियाओं पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। संबंधित विभागों को सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वही बांगो गुरसिया घुचापुर मातिन कोरबी मोरगा क्षेत्रो मे हो रहे बड़े पैमाने पर रेत की चोरी पर कब कार्यवाही होगी ये देखने वाली बात है।

0 Comments