मुंगेली//
मुश्किलों से कट रहा प्रत्याशियों का एक-एक पल
नगरीय निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत एक दिन बाद यानी 15 फरवरी को मतगणना होगी। इसके कारण प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गयी हैं और अब एक-एक पल मुश्किल से बीत रहा है। वहीं नगर पालिका में इस बार अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर हुई है,
पान व चाय ठेलों में हो रही चर्चा
नगर पालिका में अध्यक्ष के साथ-साथ वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों के हार-जीत को लेकर चाय ठेलों से लेकर पान दुकानों तक में चर्चा हो रही है। राजनीतिक दलों के लोग अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के जीत हासिल करने का दावा कर रहे हैं, और जीत-हार को लेकर दांव भी लगा रहे हैं।
अभी भी राजनीति के विशेषज्ञ हार-जीत को लेकर भी अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं। हालांकि राजनीतिक दलों के लोग अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत का दावा जरूर कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नगर पालिक इस बार हुए नगर पालिका चुनाव में भाजपा व कांग्रेस के बीच ही सीधी टक्कर रही है।भाजपा से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रहे शैलेश पाठक और कांग्रेस से युवा कांग्रेस नेता रोहित शुक्ला के बीच कड़ा ठक्कर देखने को मिल रहा है
वाडों की बात की जाये तो राजनीतिक दलों के लोग 22 वाडों में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों की बीच ही सीधी टक्कर होने की बात कह रहे हैं। वहीं इस बार 1 से 2वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर आने का भी दावा किया जा रहा है। हालांकि एक दिन बाद 15 फरवरी को होने वाली मतगणना का सभी को इंतजार है।


0 Comments