Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पशु तस्करी में शामिल वाहन मालकिन की हुई गिरफ्तारी * ऑपरेशन शंखनाद के तहत् जशपुर पुलिस ने आरोपिया को सरिया रायगढ़ से धर दबोचा*

जशपुर /  2023 में चौकी दोकड़ा पुलिस के द्वारा एक बिना नंबर प्लेट के बोलेरो पिकअप वाहन से 10नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया था, साथ ही आरोपी वाहन चालक हसनैन रजा पिता अब्दुल कयूम निवासी साई टांगरटोली थाना लोदाम को गिरफ्तार कर 4,6,10 छ ग पशु परि. अधि.2004 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।


         ➡️पुलिस की पूछताछ में आरोपी हसनैन रजा ने बताया था कि उक्त पिकअप वाहन तथा गौ वंशों का मालिक इमरान खान निवासी केराडीह सुखरापारा, थाना नारायणपुर तथा उसका अन्य साथी वीरेंद्र सुमन निवासी मटासी हर्रा टोली, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर (छ. ग) है, उनके कहने पर ही वह गौ वंशों को पिक अप वाहन से झारखंड राज्य की ओर ले जा रहा था।

        ➡️ दोनो आरोपी इमरान व बीरेंद्र सुमन घटना दिनांक से ही फरार थे, जिनकी जशपुर पुलिस लगातार पता साजी कर रही थी।

           ➡️ इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा एक आरोपी इमरान को 08.07.24 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, वहीं अन्य आरोपी बीरेंद्र सुमन को 07.10.24 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

       ➡️ जशपुर पुलिस के द्वारा गौ वंश तस्करी में संलिप्त बिना नंबर प्लेट के बोलरो पिकअप वाहन के संबंध में भी जांच विवेचना की जा रही थी, विवेचना दौरान आर टी ओ से पता चला कि उक्त बोलेरो पिकअप वाहन का पंजीकृत नंबर CG 13AD2036 है, जो कि आरोपीया दीप किरण सोरेंग पिता अंजलुस सोरेंग, उम्र 45 वर्ष, निवासी रनपुर, थाना नारायणपुर के नाम से पंजीकृत है ।


        ➡️ जब इस संबंध में आरोपिया दीप किरण सोरेंग से पूछताछ करने पर उसके द्वारा पशु तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन की संलिप्तता के संबंध में व आरोपियों को वाहन किराए पर देने हेतु किराए नामे के बारे में किसी भी प्रकार की वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया। अतः पुलिस के द्वारा आरोपियों को अवैध रूप से वाहन में पशु लोड कर तस्करी करने हेतु अपने बोलेरो पिक अप वाहन मुहैया कराने पर वाहन मालकिन दीप किरण सोरेंग के विरुद्ध चौकी दोकड़ा में 4,6,10 छ ग पशु परि. अधि.2004 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपिया को सरिया, रायगढ़ से गिरफ्तार कर लाया गया। आरोपिया दीप किरण सोरेंग पिता अजलूस सोरेंग उम्र 45 वर्ष निवासी रनपुर थाना नारायणपुर जिला जशपुर (छ. ग ) के द्वारा अपराध स्वीकार करने व अपराध सबूत पाए जाने पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

       *➡️उक्त मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ऐसे मामलों को संज्ञान में ले रही है कि वाहन मालिकों की पशु तस्करी में संलिप्तता है या नहीं। ऐसे तत्वों को हरगिज बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन शंखनाद जारी रहेगा।*

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement