Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

विमल चौधरी के चुनाव संचालन ने रचा नया इतिहास


(मिली कुंदन को जीत और विरोधी चारों खाने चित्)

रायगढ़, बीते दिनों संपन्न हुए नगर निगम चुनाव रायगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड क्रमांक 38 में बहुत ही गंभीरता से सोच विचार करने के बाद राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले और चुनावी रणनीति में अपना पूरा कमांड रखने वाले विमल चौधरी को वार्ड क्रमांक 38 का चुनाव संचालक नियुक्त किया । उसके बाद श्री विमल चौधरी ने चुनाव की कमान संभालते ही अपने आक्रामक तेवर और सधी हुई रणनीति से प्रारंभ से ही विरोधियों के हौसले पस्त करते नजर आए , और पूरे चुनाव के दौरान विरोधियों को कभी भी संभल कर उठने का मौका नहीं दिया। उन्होंने पूरे वार्ड में घूम घूम कर अलग-अलग टोलियो में सभाएं कर मोदी जी का पूरे देश में चल रहे विकास मॉडल, यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में


छत्तीसगढ़ के विकास और उत्थान की बातें तथा जिन्हें वह दिल से बहुत प्यार करते हैं, ऐसे लाडले विधायक और छत्तीसगढ़ में वित्त मंत्री श्री ओम प्रकाश चौधरी का पिछले 13 महीने में रायगढ़ के प्रति उनका लगाव और विकास कार्यों के एक-एक कार्यों का गुणगान उन्होंने वार्ड के लोगों के समक्ष बहुत ही विनम्रता से की तथा महतारी बंदन जैसी गंभीर और जन लोक कल्याणकारी योजना को एक-एक मतदाताओं तक पहुंचाने में सफल रहे। श्री चौधरी यह भी समझाने में सफल रहे की *श्री ओम प्रकाश चौधरी जैसा विधायक रायगढ़ को मिलना, यह हम रायगढ़ वासियों का सौभाग्य है, और हमें अपने सौभाग्य को दुर्भाग्य में नहीं बदलना है।*

पूरे चुनाव प्रचार के दौरान जहां *उनके तेवर में बाबा महाकाल का रूप नजर आया तो वही उनकी वाणी से मां सरस्वती के भक्त का परिचय मिला।* और ऐसा होता भी क्यों नहीं, क्योंकि निगम चुनाव में विमल चौधरी पिछले 20 सालों से वार्ड के चुनाव का संचालन करते आए हैं, और सबसे बड़ी बात उनके संचालन कि होती है कि वह पूरे चुनाव के दौरान कभी भी विचलित नहीं होते और अपने धैर्य को बनाए रखते हैं। विरोधी चाहे उनके ऊपर कितनो भी आक्रमण करें वह विचलित होने का नाम ही नहीं लेते और अपनी धुन में आगे बढ़ते नजर आते हैं। इस चुनाव में पहली बार उन्हें भारतीय जनता पार्टी के लिए सबसे कठिन वार्डों में से एक वार्ड क्रमांक 38 के चुनाव संचालन का मौका मिला जो निश्चित ही एक बहुत बड़ा टास्क था । क्योंकि उनके सामने चार या पांच बार का पार्षद और वह भी बहुत ही चालक और गंभीर उम्मीदवार था। किंतु कुंदन चौहान के रथ का सारथी बने श्री चौधरी अपने चेहरे की मुस्कुराहट और आक्रामक शैली से विरोधी उम्मीदवार के चालाकी और उसकी गंभीरता को चुनाव के प्रारंभिक चरण में ही भेदने में कामयाब रहे , और उसे दोबारा संभलने का अवसर ही नहीं दिया, और यही कारण है की वार्ड क्रमांक 38 से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कुंदन चौहान 427 मतों के अब तक के इस वार्ड के ऐतिहासिक मतों से विजय श्री का वरन करने में सफल रहे। इतना ही नहीं इन्होंने जहां भी वोट देने की अपील की वहां पार्षद और महापौर दोनों का ही बराबर नाम लिया और अपील की कि यदि हमारे दोनों उम्मीदवार जीतेंगे तो निश्चित ही इस वार्ड में सौगातो की झड़ी लगेगी, और महापौर पद के प्रत्याशी जीवर्धन चौहान को भी इस वार्ड से प्रशसनीय वोट हासिल हुए।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement