Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां हुई तेज ग्राम पंचायत सूरीघाट और घुटेरा से अमित पटेल को मिल रहा लोगो का समर्थन

 मुंगेली– ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम पंचायत सूरीघाट, घुटेरा में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं सरपंच पद हेतु प्रत्याशी चश्मा छाप के अमित पटेल ने ग्राम सूरीघाट,और घुटेरा में सघन जनसंपर्क कर जनता से समर्थन मांगा। प्रचार के दौरान उन्हें ग्राम वासियों और युवा वर्ग का जबरदस्त समर्थन मिलता नजर आया।


अमित अपने कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम पंचायत के अलग-अलग इलाकों में पहुंचे और जनता से मुलाकात की। स्थानीय निवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और भरोसा जताया।

जनसंपर्क के दौरान अमित ने ग्राम पंचायत के नागरिकों को आश्वासन दिया कि यदि वे विजयी होते हैं, तो ग्राम पंचायत की मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जाएगा और ग्राम पंचायत को एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे एक मजबूत और सक्षम प्रतिनिधि चाहते हैं, जो उनकी समस्याओं को समझे और समाधान के लिए तत्पर रहे। अमित पटेल के समर्थन में ग्राम पंचायत के नागरिकों का उत्साह साफ नजर आ रहा है।


अमित पटेल की कुछ मुख्य संकल्प पत्र

* ग्राम सुरीघाट व धुटेरा के सभी चौक चौराहों गलियों में स्ट्रीट खंभा लाईट लगवाने का कार्य ।

* शासकीय तालाब सुरीघाट ऊपरपारा व धुटेरा में पचरी, पिचींग सौन्दर्गीकरण कार्य ।

* ग्राम घुठेरा में मुक्तिधाम प्रतिक्षालय निर्माण कार्य व मुक्तिधाम पहुंच मार्ग का सी.सी. रोड निर्माण कार्य।

* ग्राम में स्वच्छता संबंधी विशेष कार्य किया जायेगा।

* शासकीय तालाब सुरीघाट में नाली का गंदा पानी को रोककर तथा नाला निर्माण कार्य किया जायेगा।

* प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् ग्राम के सभी जनता को लाभ दिलवाना ।

* पात्र हितग्राहियों को पेंशन योजना का लाभ दिलवाना ।

* ग्राम के पात्र हितग्राहियों का नया राशन कार्ड बनवाना ।

* ग्राम के अन्य कार्य आवश्यकतानुसार किया जायेगा ।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement