Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सड़क सुरक्षा माह के तहत निःशुल्क हेलमेट वितरण, दोपहिया चालकों को किया जागरूक

 पत्थलगांव – 35वें सड़क सुरक्षा माह के तहत बीटीआई चौक पर निःशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी डॉ. ध्रुवेश जायसवाल ने कहा, "सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन बचाने के लिए जरूरी है। अधिकतर सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोटें


गंभीर होती हैं, जिनसे हेलमेट पहनकर बचा जा सकता है।"उन्होंने आगे कहा कि "पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है कि यातायात नियमों का पालन सभी करें। यह पहल लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक

करने के लिए की गई है, जिससे दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाई जा सके।"कार्यक्रम के दौरान टीआई विनीत पांडे और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे, जिन्होंने दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के बारे में समझाया और सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना की और पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement