जशपुर- सरिता सिदार ने जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया नामांकन
जशपुर। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार सरिता सिदार ने जिला पंचायत सदस्य के लिए क्षेत्र क्रमांक 10 से नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।नामांकन दाखिल करने के बाद सरिता सिदार ने कहा कि भाजपा ने जिस विश्वास के साथ उन्हें प्रत्याशी बनाया है, वे पूरी निष्ठा से क्षेत्र की सेवा करेंगी। उन्होंने जनता से समर्थन मांगते हुए कहा कि वे विकास, जनकल्याण और पारदर्शिता को प्राथमिकता देंगी।इस मौके पर भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। चुनाव प्रचार को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

0 Comments