Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

दशरथ मांझी के कार्यों से प्रभावित हो, युवक ने किया पर्यटन स्थल का जीर्णोद्धार किसी का जुनून से पुरा हुआ जिले वासियों का सपना

 

जशपुर अपने लोगों के व्यंग बाण से व्यथित हो कर उसे अपना लक्ष्य बनाकर नवयुवक ने ना सिर्फ अपने लोगों के इच्छा एवं सपना को बल्कि इस नवयुवक के जूनून ने जिले वासियों के सपनों को साकार कर दिया।


जिला मुख्यालय जशपुर से पूरब दिशा की ओर झारखण्ड से लगे सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोकी के अंतिम छोर में बसा एक जलप्रपात जो कि "रानीदाह जलप्रपात" के नाम से जाना जाता है। लगभग एक दशक पूर्व इस रमनीक स्थान को पर्यटन विभाग द्वारा इसका कायाकल्प किया गया था। रानीदाह में पर्यटकों के लिए एक पक्का मकान भी बनाया गया था लेकिन पर्यटन स्थल की रख रखाव की व्यवस्था नहीं की गई थी।



कोई घटना और ताना भरी बातें मन को इतना आहत कर देती है कि व्यक्ति को अपने लक्ष्य के अलावा और कुछ नजर नहीं आता है। इस पर्यटन स्थल की दुर्दशा को देख कर अजय मेडिकल स्टोर्स के संचालक अजय यादव ने अपने सहयोगियों साथ चर्चाकर इसके जीर्णोद्धार की रूप रेखा तैयार कर उसे साकार रूप देने के लिए काम प्रारंभ कर दिया। और इसे पूरा करने में लगभग एक महीना लग गये। रानी दाह जलप्रपात के कायाकल्प में अजय ने किसी से किसी प्रकार का आर्थिक सहयोग नहीं लिया गया।



अजय मेडिकल स्टोर्स के संचालक द्वारा रानीदाह जलप्रपात के जीर्णोद्धार में उनके अनुज सिंह, महेन्द्र (माही आर्ट), गोपाल सोनी एवं सभी सहयोगी का अहम योगदान रहा।


किये गये जीर्णोद्धार -


1. रानीदाह के रेलिंग की मरम्मत


2. शिव मंदिर का जीर्णोद्धार


3. लगभग 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र के झाड़ी की सफाई


4. पत्थ्ों पर चित्रकारी


5. रानीदाह जाने के मार्ग में स्थित सभी गांवों में बोर्ड


6. पर्यटकों के बैठने के विभिन्न जगहों पर कुर्सी की व्यवस्था

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement