नेशनल हाइवे 130 के गुरसिया पुल पर हो गए गड्ढे, हो रहे हैं कई दुर्घटना, प्रयागराज क़ा मुख्य मार्ग भी, प्रसासन की अनदेखी।
कोरबा जिले अंतर्गत नेशनल हाइवे 130 कटघोरा से अंबिकापुर मार्ग मे स्थित गुरसिया पुल जानलेवा होने लगी है, पुल क़ा मरम्मत डिबिएल कम्पनी द्वारा किया गया था वही पुराने पुल को ही मरम्मत करने के कारण पुल पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसके कारण कई दुर्घटनायें भी हो रहि है। लेकिन प्रसासन आँखे मुंद बैठी है।
वर्तमान मे यह मार्ग प्रयागराज जाने वाला मुख्य मार्ग है जहाँ हजारों की संख्या मे छोटी बड़ी वाहन प्रतिदिन आवागमन कर रहि हैं, कटघोरा से आते वक़्त बड़ी ढलान के कारण बड़ी वाहने तेजी गति से पुल पार करतीं हैं कई गड्ढे के कारण कई बार वाहने अनियंत्रित भी हो जाती हैं जहाँ दुर्घटना क़ा भी डर बना रहता है, ज्यादातर फैमली गाड़ियों की संख्या काफी अधिक गुजर रहि हैं, बड़ी समस्या ये है की गुरसिया पुल के पास भयंकर गड्ढे हो गए हैं जिससे वाहनों को निकलनें मे परेशानी हो रहि है, स्थानीय लोगो नें बताया की इस जगह पर कई बार दुर्घटनायें भी हो चुकी हैं लेकिन फिर भी नेशनल हाइवे विभाग के द्वारा गड्ढों क़ा मरम्मत नहीं किया जा रहा।
चोटिया टोल प्लाजा कुछ ही दुरी पर लेकिन सड़क सुधार पर ध्यान नहीं।
बता दे की नेशनल हाइवे 130 पर चोटिया टोल प्लाजा संचालित है जहाँ बाइक को छोड़कर बाकी प्रति वाहनों से टेक्स तो लिए जा रहे लेकिन अमजनों को उक्त टेक्स से सुविधा नहीं दी जा रहि यह भी भर्रासाही व मनमानी देखि जा सकती है, जबकि नजदीकी टोल प्लाजा के प्रबंधको की जिम्मेदारी है की अपने क्षेत्र की देख रेख को ध्यान मे रखे वही इस तरह की अनदेखी से लोग अपनी जान भी गवा रहे हैं। वही कुछ दिन मे सुधार न होने पर स्थानीय लोगो नें ही मिट्टी पटिंग कर गड्ढे भरने की बात कही ताकि लगातार हो रहे दुर्घटना पर लगाम लग सकें।

0 Comments