Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पत्थलगांव में नवीन थाना भवन का भूमि पूजन,एसडीओपी ने दी निर्माण में गुणवत्ता की हिदायत

 पत्थलगांव। पत्थलगांव में आज नवीन थाना भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी विनीत पांडे, ठेकेदार बंटी सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भूमि पूजन के दौरान एसडीओपी ने कहा कि यह नया थाना भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा और क्षेत्र में


कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर बुनियादी ढांचे से पुलिसकर्मियों को काम करने में सुविधा होगी और जनता को भी त्वरित न्याय मिलने में मदद मिलेगी।उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिया कि भवन निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में और उच्च गुणवत्ता

के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, ठेकेदार ने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement