Hot Posts

6/recent/ticker-posts

केशलापाठ पहाड़ मेला महोत्सव की तैयारी हुई शुरू

पत्थलगांव- तमता केशलापाठ पहाड़ मेला महोत्सव  की तैयारी हुई शुरू

तमता। छत्तीसगढ़  की प्रसिद्ध तमता पहाड़ मेला प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी  छेरछेरा पुन्नी के दूसरे दिन से शुरू होने  जा रही है ,जिसकी  तैयारी पहाड़ मेला समिति जोरों से शुरू कर दी है। इस मौके पर गॉव के बैगा द्वारा  ग्राम देवता केशला पाठ जी का पूजा अर्चना करते हुए मनोकामना  सिद्ध करने के लिए करते हैं। इस मेले में  छत्तीसगढ़  समेत ओडिशा ,झारखंड ,बिहार ,उत्तरप्रदेश, एवं मध्यप्रदेश तक से  श्रद्धालुओं की  भीड़ उमड़ पड़ती है। कहा जाता है कि यहां जो भी भक्त अपनी आकांक्षा लेकर आते हैं उनकी मनोकामना निश्चय ही पूरी होती है। इस मेले की विशेषता यह भी है कि तमता पहाड़ में 365 सीढ़ी  बनी हुई है जिसका अर्थ यह है कि भक्तों का प्रत्येक दिन  अच्छा रहे और उनका पूरा साल खुशियों से भरा रहे।

इस वर्ष तमता पहाड़ में 14 जनवरी मकरसंक्रांति से प्रारंभ होकर तीन  दिवस तक चलेगी। 

 

तमता पहाड़  मेला  के आयोजन हेतु समिति द्वारा साफ सफाई का  कार्य तेजी से किया जा रहा है एवं आने वाले पर्यटकों एवं भक्तों से प्लास्टिक मुक्त मेला हेतु आव्हान भी किया जा रहा है। साथ ही एक कदम स्वच्छता हेतु जगह जगह  कूड़ादान लगवाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement