बहुचर्चित फिल्म भूलन द मेज़ के बाद नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर मनोज वर्मा जी लेकर आ रहे हैं एक ज़बरदस्त फिल्म "सुकवा" निर्माता हैं गजेंद्र श्रीवास्तव
गौरतलब है कि मनोज वर्मा जी के कुशल निर्देशन में बनी फिल्म "सुकवा "में छत्तीसगढ़ के नामचीन कलाकारों के साथ नगर अंबिकापुर के अभिनेता विनय अंबस्ट भी एक अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। वर्षों से रंगमंच और रेडियो नाटकों में विविध किरदारों को जीने वाले विनय जी ने ढेर सारी छत्तीसगढ़ी फिल्मों के अलावा भोजपुरी और नागपुरी और कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।
फिल्म "सुकवा" 10 जनवरी 2025 को पूरे छत्तीसगढ़ में रिलीज़ हो रही है, जबरदस्त कहानी, एक्शन , कॉमेडी, खुबसुरत गीत संगीत से सजी फिल्म" सुकवा " दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार है,यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आयेगी।


0 Comments