समाजिक कार्यकर्ता आयुष ने ग्रामीणों को अमरकंटक दर्शन कराया।
बीते दिनों पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र से युवा समाजिक कार्यकर्ता आयुष ठाकुर ने लेपरा व आस पास के ग्रामीणों को प्रसिद्ध स्थल अमरकंटक मे भगवान शिव का दर्शन कराया, आयुष के इस पहल का ग्रामीणों मे हर्ष है कई ग्रामीण ऐसे हैं जो अपने काम या आर्थिक कमजोरी के कारण कही भ्रमण नहीं कर पाते, वही आयुष ने इनकी इस अभिलाषा कों दूर करते हुए एक दिन का पर्यटक स्थल दर्शन कराना सही समझा, यह गतिविधि न केवल ग्रामीणों को नए स्थानों को देखने और जानने का अवसर देती है, बल्कि उनके अंदर पर्यटन, संस्कृति, और विकास के प्रति जागरूकता भी पैदा करती है। आयुष के इस पहल से करीब 160 से 200 ग्रामीण लाभान्वित हुये।

0 Comments