Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

विद्यालय मे चाकू बाजी पुलिस ने आरोपी छात्र कों हिरासत मे लिया, बाकिमोंगरा थाना क्षेत्र की घटना

विद्यालय मे चाकू बाजी पुलिस ने आरोपी छात्र कों हिरासत मे लिया, बाकिमोंगरा थाना क्षेत्र की घटना 



 कोरबा के बांकीमोगरा क्षेत्र में सरस्वती विद्यालय परिसर में चाकूबाजी की घटना हुई है। घटना में एक छात्र को चोट आई। आरोप है कि इसी संस्था में पढ़ने वाले एक छात्र ने उस पर हमला किया। चाकूबाजी की जानकारी होने पर आसपास के काफी लोग स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे।

उन्होंने इस बात पर दवाब बनाया कि मामले की जानकारी लेने के लिए उन्हें गेट के अंदर आने दिया जाए, लेकिन प्रबंधन ने ऐसा नहीं होने दिया। कुछ देर के बाद पुलिस स्कूल पहुंची, उस समय भी लोग हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लिया है। स्कूल में घटना किस कारण से हुई इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement