पोड़ी उपरोड़ा - गुरसिया मे 108 एंबुलेंस की कमी से ग्रामीणों को हो रहि कई तरह की परेशानिया। मजबूरन निजी वाहन करना पड़ रहा।
रिपोर्ट :- नानक राजपुत
लगभग पिछले 1 वर्षो से 108 एम्बुलेंस वाहन पोड़ी उपरोड़ा गुरसिया क्षेत्र मे नहीं होने से ग्रामीणों कों कई तरह के परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है मरीज़ के परिजनों के मजबूरन को निजी वाहन से अस्पताल ले जाना पड़ रहा, आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मे परिजन गरीब तबके के निवासरत हैं जिन्हे अस्पताल ले जाने के लिए किराए पर वाहन लेना पड़ता है कई बार मरीज़ों को अस्पताल ले जाने के लिए पैसे भी उधार लेने पड़ते हैं, यह सिलसिला लगभग 1 वर्षो से चला आ रहा है लेकिन प्रसासन इस मामले मे गंभीर नहीं।
चोटिया व कटघोरा मे है 108 की सुविधा, पोड़ी उपरोड़ा - गुरसिया मे पहले थी अब नहीं।
108 आपातकालीन सेवाओं के लिए एक निःशुल्क कॉल करने योग्य टेलीफ़ोन नंबर है, इसके सेवा से 108 एम्बुलेंस मे ग्रामीण निशुल्क अस्पताल पहुंचते हैं, ज्यादातर दुर्घटना जैसे मामलो मे तत्काल डायल कर वाहन घटना स्थल पर पहुँचती है और अस्पताल तक बिना देर किये मरीजों कों पहुंचाती है लेकिन पिछले 1 वर्षो से पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र मे 108 की सुविधा नहीं है मामले की जानकारी ली गई बताया गया की कुछ टेक्निकल फाल्ट के वजह से इस क्षेत्र मे यह सुविधा बंद है, वही परिजनों कों मजबूरन 112 मे कॉल करना पड़ता है जो की वह भी इवेंट मे बीजी रहने के कारण समय पर नहीं पहुंच पाती, पोड़ी उपरोड़ा गुरसिया क्षेत्र के ग्रामीण 108 एम्बुलेंस की सुविधा वँचित हैं जिसके चलते उन्हें निजी वाहन किराये पर करना पड़ रहा है।

0 Comments