Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

बांगो पुलिस ने अवैध फटाखा बिक्री पर कार्यवाही कि, 4 स्थानों पर छापा मारकर फटाखे जप्त किये।

 बांगो पुलिस ने अवैध फटाखा बिक्री पर कार्यवाही कि, 4 स्थानों पर छापा मारकर फटाखे जप्त किये।

कोरबा जिले के बांगो पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रो मे अवैध रूप से पटाखा बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही किया है। बांगो पुलिस ने पचरा, बांधापारा, ऐतमानगर, मचाडोली, जैसे विभिन्न स्थानों पर छापा मारी जहाँ बिना लाइसेंस के फटाखा बिक्री कर रहे दुकानों पर छापा मार कर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किये गए, दरसल पुलिस को सूचना मिली थी कि दिवाली पर बिक्री के लिए ग्रामीण क्षेत्रो के दुकानों में अवैध रूप से पटाखे बेचे जा रहे हैं। सुचना पर बांगो पुलिस रवाना हुई वही मौके जांच पर फटाखा बेचने के जरूरी दस्तावेज जांच किये गए लेकिन किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं मिले वही बिक्री करने वाले दुकानदारों पर विस्फोटक अधिनियम के तहत फटाखा जप्त करते हुए कार्यवाही कि गई। कार्यवाही मे माचाडोली से हरेंद्र सिंह भदौरिया, ऐतमा नगर से राकेश अग्रवाल, बांधापारा से शिवम पोरते, पचरा से अरुण कुमार जायसवाल पर विस्फोटक अधिनियम 1884 - 9B (1) (b) के तहत कार्यवाही करते हुए फटाखा जप्त किया गया। कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा व कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में अवैध करोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार कार्यवाही कि जा रहि है जहाँ दीपावली के दिन बांगो थाना प्रभारी उषा सोंधिया के नेतृत्व मे विवेचक एएस आई ओमप्रकाश परिहार व स्टॉफ के द्वारा विस्फोट अधिनियम के तहत कार्यवाही कि गई। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement