ग्राम बांगो के चर्रा मे 24 वा छत्तीसगढ राज्य स्थापना दिवस मनाया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस ग्राम चर्रा मे मनाया गया, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत बांगो के आश्रित ग्राम चर्रा मे बड़ी धूम धाम से छत्तीसगढ़ महतारी का पूजा किया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि गण के हाथों छत्तीसगढ महतारी के स्मृति चिन्ह पर सामूहिक दीप प्रज्वलित करके विधिवत् पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड़कर शुभारम्भ किए, तथा सभी अतिथिगण को पुष्प गुच्छ , तिलक लगाकर स्वागत और अभिवादन किया गया।
प्रथम सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात् मुख्य अतिथि जनपद सदस्य प्रतिनिधी शिव मरकाम द्वारा उद्बोधन करते हुए सभी ग्राम वासियों को 24 वा राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छतीसगढ़ की इतिहास को अवगत कराएं एवम् इसी प्रकार समय समय पर कार्यक्रम होते रहें और हर संभव सामाजिक कार्यों मे हमारा भरपूर सहयोग रहेगा इस प्रकार आश्वस्त देते हुए पुन: सभी ग्राम वासी को स्थापना दिवस की बधाई दिए, वही सामाजिक कार्यकर्त्ता आयुष ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ zकि परम्परा हमारी धरोहर है इसे कभी मिटने नहीं देना है, किसान का बेटा मिट्टी से जुड़कर हमेसा जीवन बीताता है उनके द्वारा उगाई फ़सल कों हर वर्ग का मनुष्य उपभोग करता है, वही स्थापना दिवस कि बधाई देते हुए आयुष ठाकुर ने कार्यक्रम की सराहना कि, ग्राम पटेल छतर सिंह कंवर ने भी सभी ग्राम वासियों को बधाई दी, उपसरपंच ईश्वर लाल मझवार द्वारा भी बधाई देते हुए सभी में भाईचारा की भावना रखते हुए संगठित होकर आगे बढ़ने की प्रेणना दिए , बिसाहू सिंह कंवर द्वारा कार्यक्रम मे अपनी अहम समय देने के लिऐ सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी कार्यक्रम मे सहयोग देने वाले चर्रा वासियों का विषेश आभार व्यक्त किए तथा प्रसाद वितरण किया गया , कार्यक्रम मे जनपद सदस्य प्रतिनिधी शिवनारायण मरकाम, ईश्वर लाल मंझवार उपसरपंच बांगो , सक्रीय सामाजिक कार्यकर्त्ता आयुष ठाकुर,, ग्राम पटेल छत्तर सिंह कंवर, ग्राम कोटवार मंतोष सारथी,, तिहार सिंह नेटी सामाजिक कार्यकर्त्ता, वार्ड पंच श्याम बाई , मनराखन अगरिया, मितानिन अमर कुंवर सारथी,, लक्ष्मनिया धनवार, एकल अभियान कार्यालय प्रमुख बिसाहू सिंह कंवर, किसान समिती अध्यक्ष बाबू सिंह कंवर, ग्राम वरिष्ठ धन सिंह कंवर, अमर सिंह कंवर, बिहानू राम अगरिया, राकेश दास सहित भारी संख्या में महिला, पुरुष ग्रामवासी उपस्थित रहे।


0 Comments