Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने एलबी सवर्ग मे पेंशन कि मांग, महंगाई भत्ता व अन्य कि मांग कों लेकर कलेक्टर कोरबा कों मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा।

 छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने एलबी सवर्ग मे पेंशन कि मांग, महंगाई भत्ता व अन्य कि मांग कों लेकर कलेक्टर कोरबा कों मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा।

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है. शिक्षकों के द्वारा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा,  शिक्षकों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं. फिर भी सरकार मांगें पूरी ना करके उन्हें अंधकार में धकेल रही है. कोरबा जिले मे भी शिक्षक संघ ने अपनी मांगो व समस्याओं को लेकर कलेक्टर कों मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा,

प्रदेश सह सयोजक तरुण वैष्णव, भवदीप दुबे, प्रमोद सिंह राजपुत ने कहा कि मोदी के गारंटी के तहत, सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर करके सभी एलबी संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान दिया जाए. समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण हो.पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए सभी शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन को निर्धारित करें. भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर बीस वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया जाए. हाईकोर्ट की डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एलबी संवर्ग के शिक्षकों के लिए क्रमोन्नति / समयमान का विभागीय आदेश किया जाए.शिक्षक और कर्मचारियों को केंद्र के समान 01-जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाए. जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ / सीजीपीएफ खाता में किया जाए. इस तरह से शिक्षकों का बीस वर्ष में पूर्ण पेंशन की मांग को लेकर व्यापक रूप मे प्रदर्शन किया जा रहा। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement