Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

छात्राओं के बीच सालिक साय ने किया साइकिल वितरण

 कांसाबेल। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना सरस्वती साइकल योजना के तहत कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत लुथरन हाई स्कूल सरहापानी मे छात्राओं को सायकल वितरण किया गया।साइकिल वितरण के दौरान मुख्य अतिथि जिप सदस्य सालिक साय ने कहा कि छात्र-छात्राओं को साइकिल मिलने से उन्हें स्कूल आने-जाने में सहूलियत होगी.


छात्राओं को समय पर स्कूल जाने के लिए किसी पर निर्भर नहीं होना होगा. बल्कि वे स्वयं अपनी साइकिल से विद्यालय आवाजाही कर सकेंगी. इधर छात्राओं के बीच साइकल वितरण से खुशी देखी गयी। कार्यक्रम मे मुख्यरुप से मंडल महामंत्री सुदाम पंडा , जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव , युवा मोर्चा अध्यक्ष केशव पाण्डेय , स्कूल प्रशासन से प्रिंसिपल श्रीमती सांगिता तिर्की ,यशवंत लकड़ा चेयरमेन , मनोज शर्मा ,धीरेन्द्र मिश्रा शामिल रहे ।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement