अंबिकापुर (सरगुजा) निवासी विनय अंबस्ट वर्षो से रंगमंच मे अभिनय के लिए जानें जाते है, साथ ही आकाशवाणी और दूरदर्शन,छतीसगढ़ी, नागपुरी और भोजपूरी फिल्मों मे अपने जबरदस्त अभिनय के लिए मशहुर अभिनेता विनय अंबस्ट शीघ्र रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्म "अपना अमिताभ" मे एक अहम भूमिका में नजर आएंगे, वो इस भूमिका से बहुत खुश हैं और इसे एक उपलब्धि के रुप में देखते हैं।
पिछले दिनों 11 अक्टूबर को हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर क्लासिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म "अपना अमिताभ" का पोस्टर और ट्रेलर ओशियारा अंधेरी पश्चिम अवस्थित व्यंजन वैकेट हॉल में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान रिलीज किया गया।
इस फिल्म की कहानी पूर्णिया बिहार के एक गांव पर आधारित है
इस फिल्म दिसंबर 2024 तक रिलीज होने की संभावना है फिल्म का ट्रेलर यू ट्यूब पर क्लासिक एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल चैनल पर देखा जा सकता है
फिल्म "अपना अमिताभ" के निर्माता_ विकास शर्मा जी और राघवेंद्र के. हैं,
निर्देशक और लेखक और निर्देशक अजय आनन्द जी,
DOP _शंभू शर्मा
फिल्म का कथानक अजय आनन्द के लेखकीय कौशल और शीर्षक बिग बी को लेकर उनके प्रति दीवानगी का द्योतक है , अमित जी के जन्मदिन पर उनके नाम से बनी फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर रिलीज का यह पहला अवसर है फिल्म अपना अमिताभ की शीर्षक भूमिका में नवोदित अभिनेता विजय रावल हैं, नकारात्मक भूमिका में अभिनेता जय ठक्कर है, साथ में अन्य कलाकार हैं _अनुपम श्याम, हेमंत माहौर,अमित घोष, शरत सोनू, हनुमान गुडेशा, जितेन्द्र सिंह साबू, शिल्पी कुकरेती, विनय अंबस्ट, पोषक बेहरा, सुरुचि वर्मा, ज्योति कुमारी
गीतकार अजय आनन्द
संगीतकार राजेश झा



0 Comments