Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

सम्पवेल बनाने के लिए तोड़ी गई थी बाउंड्री: विभाग ने जारी किये लेटर: ग्रामीण बता रहे अपने आप गिरी बाउंड्री।

रिपोर्ट :- नानक राजपुत



पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के ग्राम बंजारी मे बन रहि पानी टंकी के बाउंड्रीवाल गिरने का मामला सुर्खियों मे आ गया है, जहाँ मिडिया ने ग्रामीणों व प्रत्यक्षदर्शि के ब्यान के मुताबिक बाउंड्री वाल अपने आप ही बरसात के कारण गिरने कों लेकर प्रमुखता से ख़बर प्रकाशित कि थी, दूसरे दिन ही पीएचइ विभाग से मिडिया के पास एक लेटर प्राप्त हुआ जिसमे दर्शाया गया कि दिनांक 20/08/2024 मे उक्त बाउंड्री कों विभाग के तरफ से जेसीबी मशीन से तोड़ा गया है विभाग द्वारा जारी लेटर मे बताया कि पानी टंकी के बगल मे ही सम्पवेल का निर्माण कराया जाना है लेकिन ठेकेदार के द्वारा भूलवश पहले बाउंड्री का निर्माण करा दिया गया जो कि उचित नहीं है इसलिए विभाग ने सम्पवेल निर्माण मे किसी प्रकार कि बाधा न हो इसलिए बाउंड्री कों तोड़ दिया, वही बताया कि सम्पवेल निर्माण के बाद पुनः बाउंड्री गुडवत्ता पूर्ण बना दी जाएगी।

क्या होता है सम्पवेल जानते हैं वही ग्रामीण बता रहे बरसात से बाउंड्री गिरी है।

आखिर सम्पवेल क्यों बनाया जाता है जानकारों का मानना है कि सम्पवेल एक तरह का छोटा कुआ होता है जिसमे बोर से निकलने वाली पानी कों स्टोर किया जाता है सम्पवेल मे स्टोर करने के बाद ही पानी टंकी मे पानी चढ़ाया जाता है उसके बाद ग्रामीणों के घरों तक पानी पहुंचाया जाता है भला इतनी बड़ी भूल हुई विभाग से कि सम्पवेल बनाने से पहले ही बाउंड्रीवाल का निर्माण कर दिया गया विभाग ने कहा बाउंड्री तोड़ कर सम्पवेल का काम किया जायेगा बाद मे फिर से बाउंड्री का निर्माण विभाग करेगी। विभाग ने लेटर मे बताया कि बाउंड्री कों विभाग के तरफ से तोड़ा गया है वही स्थानीय प्रत्यक्ष दर्शीयो ने बताया है कि बाउंड्री शुक्रवार दोपहर 1 बजे गिरी कहा कि उस दिन काफी बारिस हो रहि थी कुछ ग्रामीण पास मे ही लेबर का कार्य कर रहे थे तभी जोरदार कुछ गिरने कि आवाज आई ग्रामीणों ने देखा कि पानी टंकी के पास बनी बाउंड्री गिर गई, वही जानकारों का मानना है कि सम्पवेल का निर्माण स्टीमेट मे पहले से ही था तों आखिर दिवार क्यू उठा दी गई यह सवाल ग्रामीणों के मन मे गूंज रहि, फिलहाल विभाग द्वारा बाउंड्री तोड़ने व ग्रामीणों द्वारा बताई गई बात पर क्या सच्चाई है यह तों जांच के बाद ही पता चल पायेगा। 

केंद्र सरकार कि महत्वकांक्षी योजना ग्रामीणों कों लाभ देने व प्रत्येक हितग्राहियो कों पेय जल कि परेशानियों से निजाद दिलाने नल जल योजना के तहत लागू हुई है, ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों ने कहा विभाग द्वारा जिस कार्य कों करवाया जाता है पूर्ण रूप से गुडवत्ता पूर्ण करवाई जानी चाहिए ताकि योजना का लाभ ग्रामीणों कों लम्बे समय तक मिलती रहे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement