रिपोर्ट :- नानक राजपुत
कोरबा जिले मे एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर सजग कोरबा अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे साइबर क्रांइम, नशा कि खिलाफ जागरूकता अभियान, महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों कि जानकारी दी जा रहि इसी क्रम मे बांगो थाना प्रभारी उषा सोंधिया ने वनाँचल क्षेत्र गाड़ाघाट छीनमेऱ मे सजग कोरबा के तहत महिलाओ व ग्रामीणों कों जागरूक किया, कहा कि नशा नाश की जड़ है और यह किसी को भी नहीं छोड़ता। जन स्वास्थ्य के लिए नशा काफी खतरनाक है और इसके दुष्प्रभाव सामने आते रहे हैं। इससे नाक के बाल स्वास्थ्य पर असर पड़ता ही है साथ ही व्यक्ति के सामने आर्थिक चुनौतियां पेश आती हैं। कोरबा जिले में चलाए जा रहे अभियान के बारे में उषा सोंधिया ने ग्रामीणों को अवगत कराया और कहा की हर किसी को इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। काफी संख्या में ग्रामीण इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए वही महिलाओ ने अपने ग्राम मे पूर्णतः शराब कों प्रतिबंध करने कि शपथ ली अंत मे थाना प्रभारी ने ग्रामीणों व महिलाओ को यातायात के नियमों का पालन करने, सायबर क्राइम से सुरिक्षत रहने के लिए जागरूक किया। मौके पर बांगो थाना प्रभारी उषा सोंधिया, आरक्षक अशोक खरे व जीवंती लकड़ा उपस्थित रहे।

0 Comments