रिपोर्ट :- नानक राजपुत
छत्तीसगढ़ शासन पटवारी संघ के जिला कोरबा इकाई द्वारा 22.09/2024 को आहूत की गई, जिसमे पटवारी संघ द्वारा पटवारियों को समस्या को देखते हुए, मांग पर प्रस्ताव पास किया गया कि समस्याओं को लेकर माननीय जिलाधीश के समक्ष उपस्थित होकर उन्हें समस्या से अवगत कराकर समस्या का निदान करने निवेदन करेंगे,
पटवारियों की समस्या जैसे सोशल मीडिया में पटवारियों के विरुद्ध बिना जाने भ्रामक खबर का प्रचार जिससे पटवारियों की भावनाएं आहत होती है, उनपर पोस्ट करने वाले पर कार्यवाही,पटवारी विमल सिंह के निलंबन को जांच तक स्थगित करने, बिना दस्तावेज सत्यापन के पटवारी के ऊपर कार्यवाही न की जाए,आकस्मिक सड़क दुर्घटना की कार्यवाही नजीर शाखा से हो इस कार्यवाही से पटवारियों को दूर रखा जाए,समयमान वेतनमान सही समय में लागू किया जाए,जिला खनिज न्यास मद से सभी हल्का में पटवारी आवास का निर्माण किया जाए, उक्त बैठक में जिले के सभी पटवारी उपस्थित थे,


0 Comments