Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

8 सूत्रीय मांगो को लेकर चोटिया मे दिए गए धरना के विषय sdm कार्यालय मे किसानो कि हुई बैठक, कुछ बिंदुआ पर प्रसासन कि ओर से हुई पहल।

रिपोर्ट :- नानक राजपुत

बता दे कि 19 सितंबर को चोटिया मे दिए गए 8 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन के विषय मे कुछ बिन्दुओ पर पहल कि गई जिस के संबंध मे कल पोड़ी उपरोड़ा sdm कार्यलय मे किसानो व अधिकारियो के बीच बैठक हुई, जिसमे sdm टी आर भरद्वाज केंदई ऐतमा जाटगा रेंज के अधिकारी, तहसीलदार, नयाब तहसीलदार व बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। चोटिया मे दिए धरना प्रदर्शन पर प्रशासन के तरफ से पहल करते हुए विकास खंड के 120 गांव मे त्वरित विद्युति करण के कार्य प्रारम्भ होंगे। वही वन विभाग कि जो लचर व्यवस्था थी जैसे हाथियों मे निगरानी नहीं रखना किसानो से अच्छी सवाद नहीं करना मुवावजा प्रकरण कि समस्या उन तमाम समस्याओ मे सुधार लाया गया है Sdm श्री भरद्वाज ने कहा कि 8 प्रमुख मांगो मे जो शासन स्तर कि मांगे है उन मांगो को उच्च स्तर पर भेज दिया गया है, जैसे ही प्रपोजल आता है उन्हें भी पूर्ण कर दिया जायेगा। Sdm ने कहा कि आम जनो को वर्तमान मे सुरक्षा कि दृश्टिकोण से ग्राम पंचायत मे तार फेंसीग के लिए प्रभावित किसान प्रस्ताव बनाकर जिला कलेक्टर महोदय को प्रेसित करें, उस पर किसानो ने sdm से सुझाव रखे कि जिस प्रकार जिला खनीज न्यास मद से विकास कार्य के लिए राशि आबंटित कि जाती है उसी जिला खनीज न्यास मद हाथी प्रभावित जमीन व किसानो के लिए राशि आबंटित हो, ताकि किसानों के लिए राशि को लेकर कमी न हो, हालांकि किसानो को सभी बिन्दुओ का समाधान नहीं किया गया लेकिन तीन चार मांगे जो किसानो कि थी उन पर अमल कर तुरंत समाधान कर दिया गया, वही किसानो ने कहा कि उक्त बची हुई मांगे पर भी प्रशासन जल्द ही अमल करें अन्यथा किसानो कि लड़ाई जारी रहेगी और किसान उग्र आंदोलन पर विवश होंगे। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement