Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पट्टे कि जमीन मे बना दी पानी टंकी: ठेकेदार व पीएचइ विभाग कि मनमानी। बेस धस रहि व बाउंड्री गिर चुकी।

 रिपोर्ट :- नानक राजपुत

पोड़ी विकास खंड के ग्राम पंचायत बंजारी मे ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए शुरू की गई नलजल योजना जमीन संबंधी अड़चनों में फंस सकती है। केंद्र सरकार की ओर से संचालित इस नलजल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण हुआ है। इसमे पानी टंकी के स्थल चयन में विभाग ने गड़बड़ी कर दी है। पीएचइ विभाग की ओर से पट्टे कि निजी जमीन पर काम कर दिया गया, जमीन मालिक के विरोध के बाद भी ठेकेदार ने एक नहीं सुनी। वही जल्द बाजी के चक़्कर मे गुडवत्ता हीन निर्माण का आरोप ग्रामीणों ने लगाया।

विगत तीन महीने पहले खसरा नंबर 26 कम्पार्टमेंट मे विभाग ने पानी टंकी बना दी, उसी खसरा नंबर मे कुछ हिस्सा का राय सिंह कों वन अधिकार के तहत पट्टा प्राप्त हुआ, ग्राम बंजारी निवासी राय सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर उसे पट्टा प्राप्त हुआ उस जगह मे वह तिल उड़द कि बुवाई करता था वही उसने घर भी बनानी शुरू कर दी थी लेकिन वह कुछ दिनों के लिए बाहर चला गया था वापस गांव आने पर उक्त पानी टंकी के लिए बिम्ब, बेस तैयार कर किये गए थे काफी मात्रा मे मटेरियल गिराया जा चूका था, वही राय सिंह ने उक्त टंकी कों इस स्थान मे नहीं बनाने कि बात कही तब ठेकेदार ने उसे धमकी देते हुए कहा कि जितना खर्चा हो चूका है उसे दे दो पानी टंकी नहीं बनायंगे, वही ग्रामीण राय सिंह राशि देने कि बात पर हार गया और विरोध करना छोड़ दिया, राय सिह ने कहा कि शासन ने उसे पट्टा दिया है क्युकी वह कई वर्षो से काबिज होकर फ़सल उगाता था अब उसके पास कोई दूसरा चारा नहीं है आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण न्याय कि गुहार लगा रहा। 



Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement