Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

जबतक मुवावजा नहीं देंगे रात यही गुजारेंगे : तीन दिनों से किसान चोटिया फेस 1 मे बैठे हैं, बालको से मुवावजे कि मांग, लेकिन बेबस किसानो कि सुनेगा कौन, प्रशासन के साथ बालको भी मौन।

रिपोर्ट :- नानक राजपुत 

पोड़ी खुर्द क्षेत्र के किसानो का आंदोलन लगातार जारी है तीन रात गुज़ार दिए किसानों ने लेकिन बालको के कानो मे जुँ तक नहीं रेंग रहि, किसान सिर्फ प्रबंधक से मिलना चाहते हैं और अपनी बात उनके सामने रखना चाहते हैं, बीते दिनों ही किसानो ने कलेक्टर अजित वसंत से मुलाक़ात भी कि कलेक्टर ने उन्हें अस्वासन भी दिया लेकिन किसान लगातार विरोध कर रहे है, और जल्द से जल्द फ़सल का हुए नुकसान का मुवावजा मांग रहे हैं।

रात गुजार रहे किसान, लेकिन मांग नहीं हो रहि पूरी। 

किसानो द्वारा शुक्रवार से कर रहे आंदोलन कों लेकर किसानो मे चिंता का विषय बना हुए है आखिर बालको किसानो कों मुवावजा क्यू नहीं दें रहा, यें सवाल किसानो मे गूंज रहि है, तीन दिन से ग्रामीणों ने राखड़ डंप कर रहे वाहनो कों रोक कर रखा है वही किसानो का कहना है चाहे जिस भी परिस्थिति से गुजरना पड़े यहां काम शुरू नहीं होने दिया जायेगा। दरसल कोरबा जिले के चोटिया माइंस 1 खदान मे राखड़ डंप से परेशान किसानो ने मशीन व हाइवा खदान मे ही बंद करवा दी, 50 एकड़ से अधिक कि खेती राखड़ से बर्बाद हो रहि जिसके मुवावजा कों लेकर वर्षो से ग्रामीण मांग कर रहे हैं अंततः किसान खदान मे चल रहे वाहनों कों बंद करवा दिया वही बालको प्रबंधक कों मौके स्थल पर आकर समस्या का समाधान करने व मुवावजे देने कि बात कही।

कम्पनी के एम्प्यलार तों नहीं आये लेकिन शुभचिंतक जरूर उपस्थित हुए: हुई तीखी बहस। 

बीते दिनों किसानो कों समझाने व आंदोलन न करने कि बात कहते हुए बालको ने अपने कुछ शुभचिंतकों कों चोटिया खदान भेजा था जहाँ किसानो व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच तीखी बहस भी हुई वही किसानो ने कहा कि आखिर कार बालको कम्पनी के एम्प्यलार मौके पर क्यू नहीं आ रहे भला उनकी समस्या का समाधान कम्पनी के शुभचिंतक करेंगे क्या वही किसानो ने उन्हें आंदोलन स्थल से जाने कि बात कहते हुए अपना आंदोलन जारी रखा, कहा कि यह आंदोलन तों बहुत ही छोटा रूप है हम शांत रहकर अपनी मांगे रख रहे हैं जल्द ही मांगे पूरी नहीं हुई तों एक बड़ी आंदोलन कि जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement