रिपोर्ट :- नानक राजपुत
चोटिया माइंस 1 खदान मे राखड़ डंप से किसान काफी परेशान हैं, पिछले 5 वर्षो से खदान से निकलने वाले दूषित जल निस्तार कि परेशानी से जूझ ही रहे थे अब 2 वर्षो से राखड़ कि भी समस्या आन पड़ी है जिससे कि किसानो के खेतो मे राखड़ जाम हो रहि, कुछ महीनों पहले ही प्रसासन ने मुवावजे प्रकरण कि प्रक्रिया सुरु कि थी उस प्रक्रिया मे किसानो कों उम्मीद जाग चुकी थी कि अब लम्बे समय से लंबित मुवावजे कि राशि उन्हें मिलने लगेगी लेकिन वह प्रक्रिया फिर ठंडे बस्ते मे चली गई जिसको लेकर किसानों ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाया और चोटिया माइंस 1 मे चल रहे वाहनों कों रोककर विरोध किया।
क्या है पूरा मामला
चोटिया खदान से लगा हुआ ग्राम पोड़ीखुर्द के किसान पिछले 5 से 6 वर्षो से खदान से निकलने वाले दूषित जल निस्तार कि समस्या से जूझ रहे हैं दूषित जल कि समस्या तों बरकरार है ही अब 2 वर्षो से एक और समस्या आन पड़ी राखड़ कि, दरसल प्रकाश इंडस्ट्रीज ने इस खदान का टेंडर लिया था तों दूषित जल निस्तार को लेकर किसानों को लगातार मुवावजा दिया जाता है वही प्रकाश इंडस्ट्रीज का टेंडर खत्म होने के बाद बालको खुद ही खदान अपने हाथ मे ली जिसके बाद से दूषित जल निस्तार का किसानो को मुवावजा मिलना बंद हो गया, वही अब चोटिया माइंस 1 मे भारी मात्रा मे राखड़ डंप से निचे प्रभावित किसानों के लहलहाते खेतो मे राख़ड़ पहुचे रहे है, जिससे खेतो के फसले बर्बाद होने के साथ साथ उपजाऊ भूमि भी बंजर होने कि कगार मे है,वही किसान चाहते हैं कि उनके खेतो मे जो नुकसान हुए हैं उन्हें छति पूर्ति दी जाये और दूषित जल निस्तार के साथ साथ राख़ड़ डंप पर भी रोक लगाई जाए। शिकायत के आधार पर मामले मे मुवावजे कि प्रक्रिया कि गई, लेकिन प्रकरण मे देरी होने के चलते आज नाराज किसानो ने राखड़ डंप कर रहे वाहनों कों रोककर समस्याओ का समाधान करने कि बात कही, वही किसानो ने कहा कि ज़ब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक काम सुरु नहीं करने दिया जायेगा।
प्रसासन के नियमों के तहत जारी है मुवावजे कि प्रक्रिया: नयाबतहसीलदार
वही मामले मे स्थानीय प्रशासन नयाब तहसीलदार से प्रकरण कि जानकारी ली गई जहाँ बताया गया कि किसी भी कार्यवाही के लिए शासकीय प्रक्रिया काफी जटिल होती है हालांकि समय लगता है लेकिन नियम के तहत जो किसानो का हक होता है वह पूरी कि जाती है वही पोड़ी खुर्द के किसानो के परेशानीयों के मामले शिकायत हुई थी जिसकी प्रक्रिया चल रहि है जल्द ही इनकी मांगे पूरी कि जायेगी।


0 Comments