Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने शराबी चालकों व नो एंट्री में शहर के भीतर घुस रहे वाहनों पर कटघोरा पुलिस की कार्यवाही, वसूली गई 30 हज़ार से अधिक की पेनांल्टी

(नानक राजपुत ) यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने शराबी चालकों व नो एंट्री में शहर  कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी कटघोरा नगर की बदहाल यातायात व्यवस्था को लेकर इस समय सघन कार्यवाही कर रहें है। त्योहारी सीजन होने व कटघोरा नगर में गणेश पूजा को लेकर इस समय कटघोरा पुलिस बिल्कुल एक्शन मोड़ पर हैं। इसी दृष्टिगत पुलिस द्वारा खास तौर पर तीन सवारी वाहन चालन, मोबाईल का प्रयोग करते हुए वाहन चालन, शहर में नो एंट्री के दौरान शहर के भीतर घुस रहे भारी वाहन चालकों पर सख्त एवं प्रतिदिन कार्रवाई कर रही है।



बतादें की कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा तथा एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी व उनकी टीम ने बीती रात में कटघोरा शहीद वीर नारायण चौक व न्यू बस स्टैंड में बड़ी कार्यवाही करते हुए, तीन सवारी वाहन चालकों व शराब पीकर वाहन चालकों तथा नो एंट्री में शहर के भीतर घुस रहे भारी वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए कुल 9 प्रकरणों में 30 हज़ार 6 सौ रूपये की चालानी कार्रवाई की गई है। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने आमजनों से अपील की है कि नगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में पुलिस का भरपूर सहयोग करें। एवं यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं राहगीरों को सुरक्षित रखें।



*त्योहारी सीजन पर न्यू बस स्टैंड, व मुख्यमार्ग पर लोगों की बढ़ती है भीड़*


कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र में व्यापारी वर्ग कि बहुतायत है। जहाँ कटघोरा नगर में आस पास के लगभग 20 से 30 ग्रामो के आमजन खरीददारी करने आते हैं। लेकिन व्यापारियों के सामने दुकानों मे वाहन खड़ा करने कि व्यवस्था नहीं करने से आमजन को तकलीफो का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण कर शेड निकाला गया है जिसकी वजह से पार्किंग की समस्या सबसे ज्यादा बढ़ जाती है साथ ही बस स्टैंड के भीतर वाहनों को कहीं पर भी खड़ा कर दिया जाता है। थाना प्रभारी ने इस समस्या को लेकर नगर पालिका के सीएमओ को पत्र भी लिखा है। लेकिन नगर पालिका के द्वारा अभी तक इस विषय पर कोई संज्ञान नही लिया गया है। फिलहाल कटघोरा पुलिस यातायात व्यवस्था को सुद्रढ़ बनाने लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement