कोरबा / पोड़ी उपरोड़ा :- बांगो थाना अंतर्गत ग्राम बसाहट मे कंबल चादर बेचने वाला एक युवक घर पर अकेली रह रहि 11 साल कि बच्ची को जबरन चादर दिखाने व कपड़े खरीदने को जिद करने लगा, बच्ची डरी सहमी दौड़कर घर अंदर चली गई और दरवाजा अंदर बंद करके रोने लगी बावजूद इसके वह युवक उसी दरवाजे के सामने जोर जोर से चादर कंबल लेलो कहकर आवाज देने लगा, कुछ देर आवाज देने के बाद वह युवक अन्य जगह कपड़ा बेचने चला गया, वही आधे घंटे बाद बच्ची के पिता काम करके घर आया जहाँ उसकी बेटी रोती हुई नजर आई और उक्त मामले कि जानकारी दी, जहाँ आक्रोषित पिता उस कपड़े बेचने वाले युवक कि तलाश कि जहाँ कुछ दुरी पर युवक को ढूंढ निकाला वही उस युवक कि जानकारी ली जहाँ युवक ने पहले अपना बदलकर नाम कुछ और बताया जहाँ शक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना असली नाम सलमुद्दीन खान निवासी मेरठ यूपी बताया, सलमुद्दीन ने बताया कि वह काफी दिनों से क्षेत्र मे कपड़े बेचने का कार्य कर रहा है लेकिन संबंधित थाना मे इसकी जानकारी आईडी प्रूव जैसे कोई जानकारी नहीं दी है वही बताया कि इसके जैसे 8 युवक और हैं जो घूम घूम कर ऐसा कार्य कर रहे हैं।
बांगो पुलिस को दी गई सूचना, कड़ाई से कि गई पूछताछ*
असली नाम छीपा कर चादर बेचने वाला यूपी निवासी युवक सलमुद्दीन को थाना ले जाकर कड़ाई से पूछताछ कि गई जहाँ उसने बताया कि ऐसे 8 लडके और हैं जो यूपी बिहार से आकर ऐसा कार्य कर रहे हैं लेकिन किसी ने भी संबंधित थानो मे मुसाफिर या अपना किसी प्रकार का पहचान पत्र वैध दस्तावेज जमा नहीं कराया है,
*क्षेत्र मे लगातार हो रहे चोरी जैसे संगीन घटनाओ पर संदेह के दायरे मे रहते हैं ऐसे युवक*
Sdop पंकज ठाकुर के संज्ञान मे आने पर बांगो पुलिस से मामले कि जानकारी ली जहाँ उन्होंने बताया कि क्षेत्र मे लगातार हो रहे चोरी, लूट, डकैती जैसे संगीन घटनाओ पर संदेह के दायरे मे ऐसे युवक रहते हैं, जो छत्तीसगढ़ के बाहर से आकर कार्य करते तो रहते हैं लेकिन संबंधित थाने मे सुचना नहीं दी जाती वही कहा कि सुने मकान मे एक बच्ची को जबरन चादर या कपड़ा दिखाना वाकई संदेहि को इशारा करता है, जहाँ किडनेप अथवा अन्य कृत्य कि घटना होने जैसे मामले को नकारा नही जा सकता। फिलहाल बांगो थाना प्रभारी द्वारा मामले कि जांच कर सभी आठो युवक को बुलाकर पूछताच कि जा रहि है।

0 Comments