रायपुर विमानतल पर अभिनेता शोभनीव सत्या का आत्मीय स्वागत, विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद के सदस्य आलोक पांडेय ने किया स्वागत.
कोरबा/रायपुर 16 अक्टूबर 2026 : फिल्म हनुमान अंश में नीम करौली बाबा की भूमिका निभाकर चर्चा में आए अभिनेता शोभनीव सत्या का रायपुर विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद की प्रांतीय टोली के सदस्य आलोक पांडेय ने उन्हें शॉल पहनाकर सम्मानित किया और उनसे आत्मीय मुलाकात की।बउल्लेखनीय है कि अभिनेता शोभनीव सत्या सरस्वती शिशु मंदिर, खैराबाद, सीतापुर के पूर्व छात्र हैं। अपनी अभिनय प्रतिभा के दम पर उन्होंने फिल्म जगत में विशेष पहचान बनाई है। फिल्म हनुमान अंश में नीम करौली बाबा के किरदार में उनके अभिनय को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
बताया जा रहा है कि रिलीज के महज 75 दिनों में फिल्म ने 440 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर स्नेह मिल रहा है। इसी सफलता के चलते अभिनेता शोभनीव सत्या का देशभर में स्वागत और सम्मान किया जा रहा है। रायपुर विमानतल पर हुए इस आत्मीय स्वागत ने विद्या भारती की पूर्व छात्र परंपरा और अपने पूर्व छात्रों की उपलब्धियों पर गौरव की भावना को प्रदर्शित किया।

0 Comments