ktg news : खोवा के दाम पर दूध कारोबारियों का बड़ा फैसला, सहमति नहीं बनी तो 21 अगस्त से दूध वितरण बंद.
कोरबा/कटघोरा 20 अगस्त 2026 : दूध व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों ने खोवा के दाम को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 19 अगस्त 2026 को हुई दूध व्यवसाय संघ कटघोरा की बैठक में खोवा का मूल्य निर्धारित करते हुए कारोबारियों से तय दर पर ही सहमति देने की अपील की गई है। कटघोरा अनुविभागीय अधिकारी को विज्ञप्ति सौपते हुए संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि 20 अगस्त तक सहमति नहीं बनने की स्थिति में 21 अगस्त 2026 से दूध वितरण बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञप्ति के मुताबिक बैठक में 160 ग्राम तक गाय के खोवा की कीमत 53 रुपये तथा 180 ग्राम तक भैंस के खोवा की कीमत 58 रुपये निर्धारित की गई है। संघ ने होटल एवं डेयरी संचालकों को सूचित करते हुए कहा है कि निर्धारित मूल्य पर सहमति प्रदान करें। मामले को लेकर संघ ने आगे की रणनीति भी तय की है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि 20 अगस्त 2026 को मेला ग्राउंड में दोपहर 12 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें होटल एवं डेयरी संचालकों से पहुंचकर अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।
इस फैसले से कटघोरा क्षेत्र में दूध और दुग्ध उत्पादों के कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हलचल बढ़ गई है। संघ की ओर से जारी पत्र पर 32 दूध व्यवसायियों के नाम और हस्ताक्षर दर्ज हैं। अब सबकी नजर 20 अगस्त की बैठक पर है—यदि सहमति नहीं बनती है तो 21 अगस्त से दूध वितरण बंद होने की चेतावनी से आम उपभोक्ताओं और डेयरी कारोबार पर सीधा असर पड़ सकता है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि 20 अगस्त की बैठक में सहमति बनती है या फिर दूध वितरण बंद करने का फैसला लागू होता है।
दूध व्यवसाय कारोबारियों में प्रमुख रूप से राजकुमार यादव, श्रवण कुमार यादव, जितेन्द्र कुमार, अनस मोहम्मद, शिवबालक यादव, मोतीलाल, बनारस, चेतराम, शिवप्रसाद, रामभजन, जगदीश यादव, मोहन लाल यादव, रामा यादव, विजेन्द्र पुरी गोस्वामी, पप्पू यादव, सभापति यादव, रमाकांत यादव, दशरथ साहू, कुलदीप यादव, हरिराम यादव, सुख लाल, चंदिका, अरविन्द यादव, कलश यादव, छबी यादव, दीपक यादव, राम यादव, जगमोहन यादव, कमल महाराज, हितेश, आशीष पटेल, जीतू यादव उपस्थित रहे।



0 Comments